श्रीराम मंदिर चढ़ावे और जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर AAP का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, भिक्षाटन कर ट्रस्ट को भेजेगी ₹420 की राशि

अन्य खबरे , 30

लखनऊ।

भगवान श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं, जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश आज प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी की ओर से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान भिक्षाटन कार्यक्रम भी करेंगे। पार्टी का कहना है कि भिक्षाटन से एकत्र की गई ₹420 की राशि को डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) के माध्यम से श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल को भेजा जाएगा।

पार्टी के अनुसार, इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ने इसे मंदिर से जुड़े मामलों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआवाज बताया है।

कार्यक्रम का विवरण

???? स्थान: स्वास्थ्य भवन चौराहा, लखनऊ
???? दिनांक: 21 जून 2026 (रविवार)
???? समय: दोपहर 2:30 बजे

आम आदमी पार्टी ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कवरेज करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top