कई दिनों से आतंक मचाने वाला तेंदुआ रविवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2026 at 08:13 PM , 4लखीमपुर-खीरी ।उत्तर निघासन वन रेंज के मुर्तिहा गांव में पिछले कई दिनों से आतंक मचाने वाला तेंदुआ रविवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए ने रंजीत सिंह की गाय, कुत्ता, बकरी समेत कई मवेशियों को शिकार बनाया था, जिससे ग्रामीण दहशत में थे।
ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने वीर बाबा स्थान के पास पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने आया और खुद ही जाल में फंस गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
वन रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह में चार तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। 22 मई को कटैला फार्म, 25 मई को सहिजना, 9 जून को भिड़ौरी और 21 जून को मुर्तिहा में तेंदुआ पकड़ा गया। रविवार को पकड़े गए तेंदुए को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक प्रक्रिया के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुओं के हमलों में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत के बाद विभाग ने क्षेत्र में 10 पिंजरे लगाए हैं। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।































Comments