*ढखेरवा के कनक हॉस्पिटल में आयोजित हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ रोगियों का हुआ उपचार*
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2026 at 08:10 PM , 5*शिविर में लखनऊ के चर्चित विवेकानंद पॉली क्लीनिक एवं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम आयुर्विज्ञान संस्थान के कुशल चिकित्सक रहे मौजूद*
निघासन खीरी
ढखेरवा चौराहे में धौरहरा मार्ग पर चम्मू चौराहे के निकट स्थित कनक हॉस्पिटल में शनिवार को लखनऊ के विवेकानंद पॉली क्लीनिक एवं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सौजन्य से आयोजित हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित तीन सौ रोगियों ने पहुंचकर मौजूद चिकित्सकों से परामर्श और जांच पड़ताल कराने के पश्चात दवाइयां प्राप्त कर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।214 रोगियों का लखनऊ से आई चिकित्सकों की टीम और 80 रोगियों का स्थानीय चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के पश्चात आवश्यक दवाइयां वितरण किया। शिविर में परामर्शदाता एमबीबीएस और एमडी डॉ क्षितिज प्रसाद, डॉ राहुल सिंह, डॉ कनुप्रिया जिंदल, डॉ दीपांकनी, डॉ अभिषेक विश्वास व डॉ एनके दास आदि कुशल चिकित्सक उपस्थित होकर रोगियों की जांच व परामर्श के बाद आवश्यक सुझाव दिए। शिविर कनक हॉस्पिटल के संस्थापक एवं कैंप व्यवस्थापक डॉ आर एन जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न कराया गया।































Comments