एसएसबी तृतीय वाहिनी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम, जवानों ने लिया संकल्प
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2026 at 06:30 PM , 10लखीमपुर खीरी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एस.एस.बी. तृतीय वाहिनी मुख्यालय परिसर में क्षेत्रक मुख्यालय के साथ संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कमाण्डेंट प्रमोद देवरानी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश और योग रंजन फाउंडेशन का सहयोग रहा।योगाचार्य प्रगति बरनवाल व आकांक्षा तिवारी ने अधिकारियों, जवानों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन व प्राणायाम कराए। तनाव प्रबंधन और मानसिक शांति पर जोर दिया। कार्यक्रम में संदिक्षा अध्यक्ष, परिवारजन, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए। सभी ने योग को दैनिक दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया।क्षेत्रक मुख्यालय कमाण्डेंट अरविंद वर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी अजय पाण्डेय, दीपक कुमार, वीरेन्द्र सिंह, उप कमाण्डेंट पदम सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।































Comments