पास्को एक्ट के आरोपी को भेजा जेल
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2026 at 08:20 PM , 5धौरहरा खीरी।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर सक्रिय कोतवाली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। पुलिस के अनुसार बलात्कार व पास्को एक्ट के आरोपी को सिसैया धौरहरा मार्ग से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी कस्बा के अधीन नगर क्षेत्र के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी अमन सलमानी पुत्र अलीम सलमानी को धौरहरा सिसैया हाइवे के किनारे कार्यालय वन विभाग के नजदीक से मुखबिर की सूचना पर पहुंचे कोतवाल दिनेश शर्मा चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह, विलियम कौशिक,कान्स्टेबल शोभित ने रविवार दोपहर को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कही बाहर भागने के प्रयास में था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर नाबालिग लड़की को भगाने व बलात्कार करने का आरोप है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 की धारा 137(2)/87/64(2) M/351(3)बीएनएस व पास्को एक्ट के चलते जेल भेजा गया।































Comments