पांचवीं मोहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ निकला,कौमी यकजहती का पैगाम।

लखीमपुर खीरी , 7

लखीमपुर खीरी। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव और खानकाह ज़ाकिरी मोहम्मदी लखीमपुर खीरी के गद्दी नशीन सूफ़ी कमरुल हसन कादरी के नेतृत्व में पांचवीं मोहर्रम का जुलूस अकीदत और मोहब्बत के साथ निकला,खानकाह ज़ाकिरी से निकला जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से निकला जिसका स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया,इस मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफ़ी कमरुल हसन कादरी ने कहा कि,हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत हमे इंसानियत पर चलने का हुक्म देती है, उन्होंने कहा कि हम सभी को कौमी यकजहती को बढ़ावा देना चाहिए,इस मौके पर मोहम्मद इलियास अली, सूफी हामिद, सूफी इदरीश अली, मोहम्मद शरीफ, अमानत अली, शान ए अली, इरफान अली, हैदर अली, बदी उद्दीन, मोहम्मद साहिल अली, शानू अली और तमाम साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top