दिलावरपुर गांव में बदहाल सड़क पर जलभराव और गंदगी से लोगों का निकलना दूभर।
लखीमपुर खीरी Jun 22, 2026 at 05:42 PM , 2अधिकारियों की अनदेखी से दिलावरपुर ग्रामीण बेहाल।
मोहम्मदी खीरी विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जनपद के मोहम्मदी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दिलावरपुर की हकीकत अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा दिलावरपुर गांव तस्वीर पेश कर रही है। गांव में नालिया उफान पर कीचड़ , रोड पर बह रहा नालियों का पानी जिससे रोड भरा पानी जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। गंदगी और जलभराव ने दिलावरपुर निवासी परिवारों का जीवन नरक बना दिया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी आंखें मूंदे बैठे हैं। बच्चों के स्कूल जाने वाले मार्ग पर भी जल भराव बिना बारिश ही गांव के रास्तों पर जलभराव है अगर बारिश हो जाती हैं तो क्या होगा। कीचड़ और गंदगी के चलते परिवार के लोग रोजाना फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।ग्रामीणों का कहना है कि जब चुनाव आते हैं तो नेता विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गांव के लोग आज भी बुनियादी जल भराव, गंदगी, सड़को पर भरा पानी , संक्रमण का खतरा जैसी सुविधा के लिए तरस रहे हैं।































Comments