प्राथमिक विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न
लखीमपुर खीरी Jan 24, 2025 at 06:25 PM , 181लखीमपुर/धौरहरा खीरी।
यूपी दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसरो में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें संबंधित नोडल अफसरों की मौजूदगी रही।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 24 जनवरी को प्रदेश में यूपी दिवस मनाया गया।इसी कड़ी में विकास खंड क्षेत्र ईसानगर के सात प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन व विकास क्षेत्र धौरहरा के नौ विद्यालय व रमियाबेहड़ के आठ विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र व छात्राओं ने अपने अपने जौहर दिखाए।इस दौरान नोडल अफसरों में खण्ड विकास अधिकारी ईसानगर प्रदीप कुमार चौधरी,बीईओ अखिलानंद राय,खण्ड विकास अधिकारी धौरहरा सुमित कुमार सिंह व बीइओ आशीष कुमार पाण्डेय व खण्ड विकास अधिकारी रमियाबेहड़ डाक्टर सुशांत सिंह व बीईओ फूलचंद द्वारा पर्यवेक्षण किया गया।































Comments