नेपाल में बंधक बनाए गए भारतीय गरीब मजदूरों को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कराया बंधक मुक्त।
लखीमपुर खीरी Jan 24, 2025 at 04:55 PM , 233लखीमपुर खीरी
नेपाल में बंधक बनाए गए भारतीय गरीब मजदूरों को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कराया बंधक मुक्त। नेपाल के मुख्यमंत्री एवं प्रशाशन डीएम/ एसपी के सहयोग से रवि गुप्ता ने मजदूरों को वापस बुलवाया अपने वतन। कामगार मजदूरों के साथ किया गया अमानवीय व्यवहार ; बुरी तरीके से मारा पीटा गया औरतें और बच्चों को भी किया गया प्रताड़ित। मिली सूचना के अनुसार 6 भारतीय मजदूर अभी भी हैं लापता। वतन वापसी पर बोले मजदूर नई जिंदगी मिली है वरना जान से मार देते वह लोग। भारत के उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के जिलों के रहने वाले हैं पीड़ित मजदूर परिवार। पीड़ितों का छलका दर्द रोते हुए सुनाई आप बीती सभी लोग है अभी गहरे सदमे में। बंधक बनाए गए मजदूरों में अमन वाल्मीकि,लालता प्रसाद,अब्दुल नसीम,लक्ष्मी देवी, दीक्षा, पूजा, देव,सुनीता,रोहित,शिवा,हिमांशु,आयुष,ब्रजेश,सचिन कुल चौदह लोग है जोकि उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत व उत्तराखंड के किच्छा के मूल निवासी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments