नेता सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण।
लखीमपुर खीरी Jan 23, 2025 at 10:41 PM , 248गोला गोकर्णनाथ खीरी।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने केन ग्रोवर डिग्री कॉलेज गोला में स्थित नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस महान देशभक्त, क्रांतिकारी साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। सुभाष चंद्र बोस श्रीमद्भगवदगीता से गहराई से प्रेरित रहे थे, इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर पूर्व सभासद डॉ अमितांशु मिश्रा, डॉ प्रमोद दीक्षित ,कुलदीप तिवारी ,यशवर्धन सिंह, श्रीपाल, लवकुश अवस्थी, आदि लोग उपस्थित रहे।































Comments