तहसील अधिवक्ता संघ निघासन में6 पदों पर 14 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला।

लखीमपुर खीरी , 182


निघासन तहसील के अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,मंत्री,अंकेक्षक,संयुक्त मंत्री,सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी, के चुनाव के लिए 14 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी राम कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया तहसील अधिवक्ता का चुनाव 27 जनवरी को होगा जिसके नामांकन की अंतिम दिन बुधवार थी। अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार जयसवाल अमरीश कुमार श्रीवास्तव   उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम बाबू यादव,सोनेलाल,मंत्री पद के लिए मोहम्मद लतीफ खान,महेशकुमार पांडे, अंकेक्षक पद के लिए राम प्रताप मौर्य,प्रमोद कुमार यादव,संयुक्त मंत्री पद पर दीपचंद गुप्ता,नवदीप सिंह  कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए मोहम्मद शकील और अख्तर अली ने अपना नामांकन किया।कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर आशीष कुमार जयसवाल ने अपना नामांकन दाखिल कियाथा।गुरुवार को नामांकन पत्रों की वापसी व नामांकन पत्रों की जांच की गई कोई भी नामांकन वापस नही लिया।जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी सहायक चुनाव अधिकारी मो इजहार और हरिओम बाथम ने बताया 27 जनवरी को 6 पदों पर 14 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा जिसमे मंत्री पद पर तीन प्रत्याशी के बीच त्रिकोणी मुकाबला होगा

Related Articles

Comments

Back to Top