गोला शिव कॉरीडोर के साथ साथ बनेगा बडा इंडस्ट्रियल हब, अमन गिरि।

लखीमपुर खीरी , 115

अब गोला गोकर्णनाथ जाना जायेगा छोटी काशी के नाम।
गोला छोटी काशी आने बाले सभी छोटे मोटे रास्तो का होगा चौड़ीकरण। 
गोला गोकर्णनाथ खीरी।कल शाम सिनेमा रोड स्थित अपने शिवम काम्प्लेक्स पर ऐक प्रेस वार्ता के दौरान उन्हो ने कहा हमारे पूज्य पिता जी स्वर्गीय अरविंद गिरि के प्रमुख ड्रीम प्रोजेक्ट मे गोला छोटी काशी का कॉरीडोर बनाने का सपना आज पूरा होते दिक रहा है।उन्होने अपने सासन काल मे गोला व नगर व क्षेत्र की जनता के लिये बहुत ही सराहनीय कार्य व उनके हमेशा हितोपदेश के लिये कार्य किये है वह आप लोगो के सामने है।गोला मन्दिर कॉरीडोर का सम्पूर्ण कार्य होकर गोला विश्व पटल पर जाना जाये यही उनकी सच्ची श्रृध्धाजलि होगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि की बाहरी कंपनियां गोला के आस पास अपना कारोबार बढाने के चलते औद्योगिक कारखाने लगाने के लिये हमारे संपर्क मे है।उनको अतिशीघ्र ही मंजूरी दी जायेगी।इसके साथ ही गोला विधान सभा के अन्तर्गत आने बाले हजारो शिक्षित बेरोजगार युवको के लिये उसमे कार्य करने का भी सुनहरा मौका है।
वही गोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले गांव मगदापुर व कुभ्भी के पास ऐक प्लास्टिक पावर प्लांट को भी लगाने मे भी कार्य अनंतिम चरण मे चल रहा है।इसमे भी हमारे क्षेत्र के शिक्षित युवा लगाये जायेगे।गोला को जाम से निजात दिलाने के लिये भी गोला के चारों तरफ लगभग 16 किलोमीटर की रि॔ग रोड बनने का भी रास्ता साफ हो गया है।जिस पर अतिशीघ्र ही काम चालू कर दिया जायेगा। वही गोला मे पानी भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिये पवर सीवर फ्लाटं आदि लगाये जायेगे जिससे भविष्य मे कभी गोला बाढ की चपेट मे नही आयेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top