*ठगी करने वाले 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

लखीमपुर खीरी , 140

लखीमपुर खीरी- थाना उचौलिया प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने अपनी संयुक्त टीम के साथ ठगी करने वाले 2 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसमें विनीत सिंह पुत्र हरिहर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मरैना थाना कांठ जिला शाहजहांपुर व दूसरा अभियुक्त अरुण कुमार कठेरिया उर्फ नेता पुत्र जबर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम अताईपुर जदीद थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद का निवासी है। दोनों अभियुक्तों को नेशनल हाईवे से हरिहरपुर बंजरिया जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास 03 सफेद धातु के सिक्के, 02 पीली परत चढ़े सिक्के व 7100 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभी अभियुक्तों पर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top