*मोबाइल ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से बंदर की मौत*
लखीमपुर खीरी Jan 13, 2025 at 03:40 PM , 146*लखीमपुर खीरी।बिजली विभाग के द्वारा आपातकालीन सेवा के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसमें उतरे करंट के कारण एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई,विद्युत उपकेंद्र छाउछ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राजापुर पिपरिया के मोहल्ला किशोर नगर कॉलोनी में शांति धर्मार्थ अस्पताल के पास में मोबाइल वैन ट्रांसफार्मर लगाया गया है जहां पर करीब 15 दिन पहले एक ट्रांसफार्मर जल गया था,ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में बिजली विभाग द्वारा आपातकालीन मोबाइल सेवा ट्रांसफार्मर को लगवाया गया है जिसमें उतरे करंट के कारण एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी जेई को दी गई तो उन्होंने बताया कि अभी बिजली कर्मियों को भेज कर सही करा रहे हैं।*































Comments