पत्रकार की माता के निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 204

लखीमपुर खीरी। पत्रकार की माता के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें तमाम पत्रकारों ने दिवंगत जीवात्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि उनके परिवार को यह अपार दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार के के शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार एसपी तिवारी, सत्यदेव श्रीवास्तव,सुनेहरा, शाजिफ हुसैन, हरीशंकर मिश्र सहित कई पत्रकार रहे। ज्ञात हो कि गत दिवस शहर के मोहल्ला अर्जुन पुरवा निवासी पत्रकार सुनील कुमार शर्मा की माता जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीराम घाट पर हुए उनके अंतिम संस्कार में कई पत्रकार शामिल हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top