विधवा महिला की जमीन पर किया जा रहा कब्जा प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

लखीमपुर खीरी , 114

पीड़िता के मामले में भारतीय किसान यूनियन का संगठन आया सामने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

लखीमपुर खीरी।पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 9 जनवरी 2025 को जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी को ज्ञापन सौंपा है।जिला अध्यक्ष का कहना है कि ज्ञापन देने के बाद प्रशासन के द्वारा समय से कार्रवाई नहीं हुई तो हजारों किसानों के साथ एक विशाल धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की मानी जाएगी।भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया है कि थाना मैगलगंज क्षेत्र में पीड़िता मंजू देवी पत्नी स्व. शिशु पाल की जमीन गाटा संख्या 334,335क है की जमीन पर दबंग लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है लेकिन उसकी शिकायत पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष द्वारा पूर्व में भी एक ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन उपरोक्त ज्ञापन पर अभी तक कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा इससे दबंग माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पीड़िता न्याय की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही है।जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन को एक बार फिर सूचना दी गई है और ज्ञापन सौंप कर पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग की गई है यदि जिला प्रशासन द्वारा ज्ञापन पर दिए गए समय के अंतर्गत अगर कोई भी कार्रवाई नहीं करता है तो हजारों किसानों के साथ धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top