काफी समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 139

 पलियाकलां-( खीरी)पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा अपराध एवं अपरधियों के विरुद्ध शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत् चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक पलिया मनबोध तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 08.01.2025 को पुलिस टीम पलिया द्वारा काफी समय से फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी काफी लम्बे समय से अपना पता बदल बदल कर नेपाल व पलिया क्षेत्र में निवास कर रहा था । गिरफ्तार वारण्टी को आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय रवाना किया जा रहा है।गिरफ्तार वारण्टी का विवरण फूलकेवल पुत्र पुत्तु दास उम्र 48 वर्ष मूल पता किसनापुर मौजा दौली थाना महोली जिला सीतापुर हालपता – मो० ढाकिन कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी।एनबीडब्लू एसटी नं0/ मु0सं0 441/2013 अ0सं0 454/2012 धारा 302/201/120 बी/404 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।

पुलिस टीम का विवरण -उ0नि0 राजीव कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।. कां० जीवन सिंह थाना पलिया जनपद खीरी।

Related Articles

Comments

Back to Top