डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसडीएम को चोटिल बच्चे का समुचित इलाज कराने हेतु निर्देशित किया।

लखीमपुर खीरी , 165

सोशल मीडिया के माध्यम से राजापुर गांव में
खेलते समय गेंद से एक बच्चे (नारायण पुत्र साधुराम) को आंख में चोट लगने और पैसे के अभाव में आंख का ईलाज न करा पाने की सूचना प्रसारित हुई, सूचना का त्वरित संज्ञान लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह को चोटिल बच्चे का समुचित इलाज कराने हेतु निर्देशित किया। 

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी (सदर) अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सुनील कुमार और उनकी पूरी राजस्व टीम चोटिल बच्चे को जिला चिकित्सालय ओयल लेकर पहुंची, जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ ने समुचित इलाज करते हुए जरूरी औषधीय प्रदान की। चिकित्सक के अनुसार बच्चे की स्थिति सामान्य है, कोई भी गंभीर चोट नहीं है। तहसील प्रशासन ने चोटिल बच्चे को गर्म कपड़े, कंबल, खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की। इलाज के उपरांत अधिकारियों की टीम ने बच्चें को उसके घर पहुंचाया और परिवार को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top