एंटी करप्सन व विजलेंस टीम द्वारा भ्रष्टाचार में लिफ्ट लेखपालों पर कार्यवाही होने के डरा लेखपाल संघ धौरहरा।

लखीमपुर खीरी , 173

लेखपालों के अध्यक्ष शशांक ने एंटी करप्शन टीम को रोकने हेतु खोला मोर्चा खोलते हुए खिलाफ,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

धौरहरा खीरी । एंटी करप्सन व विजलेंस टीम द्वारा प्रदेश भर मे भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपालों पर की जा रही कार्रवाई से लेखपालों में आक्रोश देखा गया। शनिवार को दोपहर लेखपाल संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम व तहसीलदार धौरहरा को सौंपा। एंटी करप्शन टीम पर उंगली उठाई ।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की अन्य तहसीलों में तैनात लेखपालों को एंटी करेप्सन व विजलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार करने के मामले में लेखपाल संघ धौरहरा अध्यक्ष शंशाक शेखर शुक्ला ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एस डी एम धौरहरा राजेश कुमार व तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी प्रकार के भूमि संबंधी मामलों के मामलों में लेखपाल की मौजूदगी अनिवार्य रहती है सही कार्य करने पर भी दूसरा पक्ष नाराजगी जताते हुए टीमों से संम्पर्क करके लेखपाल को पकड़ने जैसी घटनाएं हो रही है।संघ अध्यक्ष के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश विजलेंस व एंटी करप्सन टीम के लिए नये शिरे से दिशा निर्देश जारी करे। ज्ञापन के मुताबिक लखनऊ के संबंधित सतर्कता अधिष्ठान में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों व उनके रिस्तेदारो ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा व अवैध प्लाटिंग करने की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान रामेन्द्र अवस्थी, अंबरीष वर्मा,बैभव दिक्षित आदि आधा दर्जन लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top