नव वर्ष सहित दर्जनों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

लखीमपुर खीरी , 102

आज दिनांक 1 जनवरी 2025 नव वर्ष को स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को समर्पित करते हुए जनपद लखीमपुर खीरी में पलिया, मोहम्मदी, कुंभी, बांकेगंज, संपूर्ण नगर, सहित दर्जनों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इसी कड़ी में प्रातः 8:30 बजे सदर चौराहा गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी पर आधा दर्जन कांग्रेस जनों के साथ पहुंच करके इंदिरा चौक पर सर्वप्रथम देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए सैकड़ो में मनरेगा मजदूरों ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा संचालित दर्जनों योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए, योजनाओं से संबंधित प्रपत्र भी बांटे गए। उक्त अवसर पर लगभग तीन दर्जन गांवों से सैकड़ो की तादात में दैनिक कारीगर /मजदूर उपस्थित रहे सभी मजदूरों/ कारीगरों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज जो भी गरीबों के लिए योजनाएं चल रही है यह सभी योजनाएं डॉक्टर मनमोहन सिंह सरकार की है चाहे कर्ज माफी हो, चाहे मनरेगा हो, चाहे आरटीआई हो, चाहे शिक्षा का अधिकार हो, भोजन का अधिकार हो, सभी योजनाएं कांग्रेस सरकार के द्वारा डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने संचालित की हैं आज नव वर्ष पर हम उन्हें शत-शत बार नमन करते हैं कार्यक्रम में रामकुमार वर्मा प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, प्रेम कुमार वर्मा सदस्य पीसीसी जिला महासचिव, विपुल गुप्ता प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस, अजीत जैन कार्यवाहक नगर अध्यक्ष, आदेश गुप्ता सहित कई और प्रमुख लोग शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top