एडीओ पंचायत समेत 11 ग्राम सचिवों को जारी नोटिस...!!
लखीमपुर खीरी Dec 04, 2024 at 10:58 AM , 139एस.पी.तिवारी
लखीमपुर-खीरी। 15वें वित्त एवं पांचवें वित्त में खर्च की स्थिति में सुधार न होने पर एडीओ पंचायत सहित नौ सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समीक्षा बैठक में न पहुंचने पर दो सचिवों का वेतन रोक दिया गया है।
डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि धौरहरा ब्लाॅक के सचिव बंधुराम राना, ईसानगर के प्रभात कुमार, मितौली के मनोज कुमार, पसगवां के सौरभ चौधरी, लखीमपुर ब्लाॅक के रामपति वर्मा, शालिनी शर्मा, विवेक गुप्ता, प्रजोत कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
साथ ही सचिव की डीएससी स्वीकृत न करने पर सहायक विकास अधिकारी लखीमपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रमियाबेहड़ के ब्लॉक के सचिव अमित सिंह और ईसानगर के अमन सिंह के समीक्षा बैठक में गैर हाजिर होने पर उनका वेतन रोका गया है।
उक्त मामले में डीपीआरओ ने बताया कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधितों का जवाब अगर संतोषजनक नहीं रहा, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments