26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस भवन पर किया गया l

लखीमपुर खीरी , 121

लखीमपुर 
आज दिनांक 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस भवन पर किया गया l उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की गोष्ठी में जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l 
गोष्टी को संबोधित करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आज हम सब लोग यहां पर एकत्रित हुए हैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा स्थापित किए गए संविधान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है आज वर्तमान सरकार संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है संविधान ने हम सबको सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक का अधिकार दिया है l संविधान ने हमें समान अधिकार प्रदान किए हैं हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है l गोष्टी के तदोपरांत सभी कांग्रेस जनों ने अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भारत के संविधान उद्देशिका को पढ़कर शपथ दिलाई l 
उक्त गोष्टी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रवि तिवारी ने किया l 
उक्त गोष्ठी को प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान, डॉक्टर रईस अहमद, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जावेद अली, पंकज शुक्ला जी, कोमल सिंहआदि 
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल राज, जिला महासचिव अब्दुल रहीम, कृष्ण किशोर मिश्रा, प्रेम वर्मा, रामपाल शाक्य, चंद्रप्रभा अवस्थी, लतीफ आजम, नंदकिशोर शाक्य , अब्दुल कयूम,धनीराम ,राजेंद्र गुप्ता ,अमित राठौर ,नीरज बाजपेई, रामकुमार पाल, बालकराम गौतम,डॉक्टर महेंद्र सिंह ,रामजीवन राज एडवोकेट ,अकबर अली ,रवि गुप्ता ,मुशीर खान, अभिषेक स्वरूप, पंकज कुमार मिश्रा, जफर अली, संदीप सेवादल,संजय कुमार मोहित गुप्ता, कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी,संतोष यादव,दिलीप पासवान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे l कार्यक्रम में युवा हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी रवि प्रकाश गुप्ता को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई पटका पहनकर स्वागत किया।

Related Articles

Comments

Back to Top