पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Nov 24, 2024 at 10:52 PM , 172*थाना पसगवां पुलिस द्वारा, मारुति वैन से लगभग 02 क्विंटल प्रतिबन्धित मांस (गो मांस) लेकर जा रहे 03 नफर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया; मुठभड़ के दौरान 01 अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार हेतु सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया*
*गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, लगभग 02 क्विंटल प्रतिबंधित गो मांस व घटना में प्रयुक्त 01 मारुति वैन व 01 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया*
समय लगभग 21.00 बजे थाना पसगवां पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सिसौरा नासिर नहर रोड से कुछ अज्ञात व्यक्ति एक वैन से प्रतिबंधित गो मांस लेकर जाने वाले है।
प्राप्त सूचना पर थाना पसगवां पुलिस द्वारा तत्काल मुखबिर की बतायी जगह की घेराबन्दी की गई, इसी दौरान समय लगभग 22.00 से 22.30 के बीच थाना क्षेत्रान्तर्गत मछेछा पुल से नहर पटरी के पास एक मारुति वैन व एक प्लेटिना मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति जा रहे थे, जब पुलिस द्वारा उपरोक्त वैन व मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा वैन को घुमाकर भागने का प्रयास किया गया व पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त जीशान के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार हेतु सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अवैध तमंचा 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर व मारुति वैन से लगभग 02 क्विंटल प्रतिबंधित गो मांस एवं घटना मे प्रयुक्त 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल व 01 मारुति वैन को बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-जीशान पुत्र बिलाल मंसूरी नि0 सदरियापुर थाना उचौलिया जनपद खीरी (पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल)
2-अजीम उर्फ रेहान रजा पुत्र अनीश कुरैशी नि0 सिसौरा नासिर थाना उचौलिया जनपद खीरी
3-ताज मोहम्मद पुत्र स्व0 आबिद हाल पता-गरबापुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी






_page-0001.jpg)
























Comments