*जिले में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता : एआर कॉपरेटिव*

लखीमपुर खीरी , 146

*तहसील पर एडीसीओ, ब्लॉक पर एडीओ नोडल नामित, मोबाइल नंबर जारी*

*सहकारी समितियां के साथ 11 गन्ना सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण की सुविधा*

*फास्फेटिक उर्वरक से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम पर करें संपर्क*

लखीमपुर खीरी 16 नवंबर। जिले में किसानों की समस्याओं का ध्यान रखते हुए उर्वरक की उपलब्धता बनाये रखने हेतु जनपद के 131 सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के माध्यम से सकिय किसानों / सदस्यों को रबी एवं खरीफ अभियान के दौरान ऋण वितरण एवं बीज, खाद, नैनो यूरिया आदि का वितरण किया जाता है। यह जानकारी एआर कॉपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने दी।

रबी अभियान की बुआई का पीक सीजन चल रहा है। जिसे किसानों द्वारा फॉस्फेटिक उर्वरक की लगातार मॉग की जा रही है। बी-पैक्स समितियों का उर्वरक वितरण में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए सीतापुर उर्वरक रैक प्वाइंट से 06 नवंबर को सामान्य कृभको फास्फेटिक उर्वरक 614 मै0टन एनपीके 12:32:16 जनपद लखीमपुर को प्राप्त हुई थी। समितियों एवं कृषकों की मॉग को दृष्टिगत रखते हुए 24 बी-पैक्स समितियों यथा बड़ागाँव, कंचनपुर, भदूरीगोपालपुर, पैला, दाउदपुर, रमुआपुर, भीरा, ग्रन्ट नं0-10, कुकराटाउन, अलीगंज, बस्तौली, गोकन, मूड़ागालिब, कलुआमोती, सुतेहरा, चुरईपुरवा, खैरीगढ़, नौरंगाबाद, भेड़ौरी, जसनगर, सिंगाही खुर्द, धौरहरा, बम्भौरी एवं सुजानपुर को प्रेषित की जा चुकी है तथा अवशेष फास्फेटिक उर्वरक अन्य समितियों को मॉग के आधार पर प्रेषण किया जा रहा है। इसके पूर्व प्रीपोजिशनिंग फास्फेटिक उर्वरक एन०पी०के० 12:32:16 बी - पैक्स समितियों ग्रन्ट नं0-18, अवगांवा, पसगंवा, सुतेहरा, बनिकागॉव, भानपुर, भूलनपुर, गौरिया, जलालपुर, जड़ौरा एवं सिकन्द्राबाद को फास्फेटिक उर्वरक का आवंटन कर प्रेषण कर दिया गया है। 

*सभी समितियों पर नैनो यूरिया, नैनो डीएपी भी उपलब्ध*
*11 गन्ना सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण की सुविधा*
जिले की लगभग सभी समितियों पर नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी भी उपलब्ध है। जिसका उपयोग किसान अपनी फसल में सुविधानुसार कर सकते हैं। समितियों पर उर्वरक प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 05  बजे तक नियमानुसार वितरण किया जाता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर विभाग द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि जनपद में 11 गन्ना सहकारी समितियों विकास खण्ड लखीमपुर में सहकारी गन्ना समिति लि०, लखीमपुर, सहकारी गन्ना समिति लि०, अरनीखाना, सहकारी गन्ना समिति लि०, फरधान विकास खण्ड गोला में सहकारी गन्ना समिति लि०, गोला विकास खण्ड बिजुआ में सहकारी गन्ना समिति लि०, भीरा, विकास खण्ड मोहम्मदी में सहकारी गन्ना समिति लि०, मोहम्मदी, सहकारी गन्ना समिति लि०, जंगबहादुरगंज विकास खण्ड मितौली में सहकारी गन्ना समिति लि०, मैगलगंज विकास खण्ड पलिया में सहकारी गन्ना समिति लि०, पलिया, सहकारी गन्ना समिति लि०, सम्पूर्णानगर एवं विकास खण्ड धौरहरा सहकारी गन्ना समिति लि०, ऐरा के माध्यम से भी उर्वरक वितरण किया जाता है। 

*फास्फेटिक उर्वरक से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम पर करें संपर्क*
एआर कॉपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर फास्फेटिक उर्वरक से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित है। जिसके प्रभारी प्रतीक कुमार शुक्ला जिनका मोबाइल नं0-7007918909 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया कि जनपद में किसानों को उर्वरक की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिये निरन्तर उर्वरक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा  है।

*समितियां को भेजी 1135 Mt डीएपी*
एआर कॉपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि गत दिवस सीतापुर में रैक आई है, जिसमें 1135 एमटी डीएपी जनपद लखीमपुर खीरी को मिली है, जिसे 59 बी-पैक्स एवं अन्य सहकारी समितियां को आवंटन के अनुसार प्रेषित किया जा रहा है, जिससे ब्लॉक और तहसील में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता बनी रहेगी।

*तहसील पर एडीसीओ, ब्लॉक पर एडीओ नोडल नामित, मोबाइल नंबर जारी*
एआर कॉपरेटिव ने बताया कि जनपद में किसानों की समस्या के निराकरण के लिये ब्लाक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (सह०) एवं तहसील स्तर पर अपर जिला सहकारी से वार्ता कर सम्पर्क कर सकते हैं। जिनका मोबाइल नं० बी-पैक्स के सूचना पट पर अंकित है।  तहसील लखीमपुर में अपर जिला सहकारी अधिकारी के मोबाइल नंबर 9450030435, मोहम्मदी में 9415658492, मितौली में 6388086443, धौरहरा में 8545036994,  गोला में 9453227704 और  निघासन / पलिया के  लिए मोबाइल नंबर 9453628181 पर संपर्क कर अपनी समस्या का निदान कर सकते हैं। 

वही ब्लॉक स्तर पर बेहजम के लिए एडीओ कोऑपरेटिव के मोबाइल नंबर 7905528359,  गोला में मो नं. 9455845410, मोहम्मदी 8687948286, लखीमपुर 8707543987 धौरहरा 9582696761, पलिया 8630233596, ईसानगर 9140117164, नकहा 9415977022, बिजुआ 6396280711, मितौली 7905528359, बॉकेगंज 9455845410, पसगवॉ 8687948286, रमियाबेहड़ 9582696761, निघासन 9453628181, फूलबेहड़ 9453227704 पर संपर्क कर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top