कोहरे के कहर में राह सुझाएगा रेडियम स्टीकर व फॉग लाइट - शिवाजी दूबे

लखीमपुर खीरी , 134

निरीक्षक शिवाजी दूबे के नेतृत्व में हैदराबाद पुलिस ने ट्रॉली पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
..!!


रात में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की छेड़ी मुहिम...!!


दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निरीक्षक शिवाजी दूबे ने पुलिस टीम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए...!!

 

लखीमपुर-खीरी। ठंड ने दस्तक दे दी है ठंड के मौसम में कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं अचानक बढ़ जाती है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमर कस ली है हालांकि जागरुकता अभियान के चलते आम नागरिक इसको लेकर काफी सतर्क भी हैं।
इसी क्रम में जिले में चल रहे गुडमॉर्निंग आभियान के अंतर्गत हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे ने बढ़ते घने कोहरे को देखते हुए आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से हैदराबाद पुलिस टीम के साथ गांव गांव जाकर ट्रालियों पर रेडियम और रिफ्लेक्टर लगवा रहे है, जिले में हो रही लगातार दुर्घटनाओं से बचने के लिए हैदराबाद पुलिस गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों समेत अन्य वाहनों पर रेडियम और रिफ्लेक्टर निरंतर लगवा रही है, वही हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दूबे ने बताया कि सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली या अन्य कोई वाहन घने कोहरे में खड़ा ना करें रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं देने के कारण अक्सर वाहन चालक सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रॉली पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं जिससे रात में रिफ्लेक्टर चमके ओर वाहन चालकों को ट्रॉली दिखाई दे सकें क्षेत्र में दिखने वाली ट्रेक्टर ट्रॉली पर रेडियम टेप लगाए गए हैं और आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

(प्रभारी निरीक्षक, शिवाजी दूबे)

Related Articles

Comments

Back to Top