*पैमाइश को लटकाये रखना पड़ा भारी, खीरी मे तैनात रहे कई राजस्व के बड़े अधिकारी निलंबित।*
लखीमपुर खीरी Nov 14, 2024 at 09:50 AM , 131*लखीमपुर खीरी:* खेत की पैमाइश लटकाए रखने पर एक आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों को शासन ने निलंबित कर दिया है।
सत्तारूढ दल के आनुसंगिक संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की जमीन नापने में टालमटोल करने का आरोप है। ये प्रकरण 6 वर्षों से लंबित था। उस अवधि में जितने भी अधिकारी तैनात थे सबके विरुद्ध कार्रवाई हुई है।
वर्तमान में वे अलग-अलग जिलों में तैनात हैँ । इन तीनों अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।
शासन ने आईएएस अधिकारी व अपर आयुक्त लखनऊ मंडल धनश्याम को निलंबित कर दिया है। पीसीएस अधिकारियों में बाराबंकी के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, झांसी के नगर मजिस्ट्रेट विधेश सिंह, बुलंदशहर की एसडीएम रेनु को निलंबित किया गया है।
इन चारों अधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में अपनी तैनाती के दौरान जमीन पैमाइश के मामले में टालमटोल की है।
बताते चलें अरुण कुमार सिंह केवल उप जिलाधिकारी सदर रहे है। बाकी ये पीसीएस अफसर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी रहे है।






_page-0001.jpg)
























Comments