*राज्य महिला आयोग की सदस्य का दो दिवसीय कार्यक्रम* *13 नवंबर जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न की शिकायतों की होगी सुनवाई*

लखीमपुर खीरी , 146

 लखीमपुर -खीरी,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक एवं आवेदिकाओं की सुगमता के लिए सदस्या श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा गेस्ट हाउस लखीमपुर में  की जाऐगी जनसुनवाई |
 जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव ने बताया गया की उत्तर  प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य  श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा जनपद के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रथम दिवस 13 नवंबर 2024 को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रात: 11:00 से 1:00 तक जनसुनवाई की जाएगी जिसमें पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाए जाने के लिए महिलाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुलिस विभाग से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महिला थानाध्यक्ष एवं जनपद के समस्त थाना क्षेत्राधिकारियों की उपस्थित में  महिला उत्पीड़न की घटनाओ की शिकायतों की सुनवाई की जाऐगी, एवं महिला उत्पीड़न के अपराधों की समीक्षा भी होगी | श्री भार्गव ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम मे जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्र , महिला थाना , वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय का निरीक्षण एवं  अनुसूचति जनजाति बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओ से मिलकर वार्ता माननीय सदस्या द्वारा किया जाऐगा |

Related Articles

Comments

Back to Top