16 करोड़ 36 लाख की लागत से लखीमपुर स्टेशन का कायाकल्प।

लखीमपुर खीरी , 130

लखीमपुर खीरी।  महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बताया कि 16 करोड़ 36 लाख की लागत से लखीमपुर स्टेशन का कायाकल्प।लखीमपुर स्टेशन को अमृत भारत के अंतर्गत रूपया सोलह करोड़ छत्तीस लाख की लागत से नयी सुविधाओं के प्रावधान के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जा रहा है। जिसे लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।इस कार्य योजना के अन्तर्गत लखीमपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण, "प्लेटफार्म सरफेस" का अपग्रेडेशन, 'स्टेशन फसाड' तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियों, यात्री उदघोषणा
प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एल.ई.डी. स्टेशन नाम पट्टिकाओं, 12 मीटर चौड़ा पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) एवं स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण तथा स्टेशन पर 02 लिफट व 01 सेट एस्केलेटर का प्रायोजन इत्यादि कार्य सम्पन्न किए जायेगें।
   वर्तमान में लखीमपुर स्टेशन पर 85% का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमें सी ओ पी, वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म राइजिंग, प्लेटफार्म कॉपिंग, वी डी सी फ्लोरिंग इत्यादि कार्य शामिल है ।
 स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, टॉयलेट्स ब्लॉक, पोर्च (एफ.ओ.बी. को छोड़कर) आदि का कार्य जारी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लखीमपुर स्टेशन के कार्य (एफ ओ बी को छोड़कर) की टारगेट डेट 15 नवंबर 2024 है।

Related Articles

Comments

Back to Top