तराई के मालवीय कहे जाने वाले सत्येंद्र शर्मा दिवंगत, रविवार मध्याह्न,साईं धाम बोझवा में होगा अंतिम संस्कार।
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2024 at 04:01 PM , 150 सम्वाददाता पलिया कलां,खीरी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले 'तराई के मालवीय' की उपाधि से सम्मानित, स्मृति महाविद्यालय एवं स्मृति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी कॉलेज बोझवा के संस्थापक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बिजुआ श्री सत्येंद्र प्रकाश शर्मा 'बाबू जी' का शनिवार शाम 7 बजे, 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे, बल्कि उन्होंने पलिया -भीरा के मध्य बोझवा में अद्भुत साईं धाम मंदिर व द्वादश ज्योत लिंग की भी स्थापना की। इसके साथ ही क्षेत्र की राजनीति में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। वे तीन बार ब्लॉक प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके थे। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, शिक्षा और धार्मिक आस्था को समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । उनके नेतृत्व और सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार रविवार मध्याह्न 12:00 बजे अद्भुत साईं धाम बोझवा में किया जाएगा। यह जानकारी उनके सुपुत्र
अमित तिवारी के हवाले से स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी डी शुक्ला द्वारा दी गई।






_page-0001.jpg)
























Comments