*डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*

लखीमपुर खीरी , 105

*शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम*

लखीमपुर खीरी 05 अक्टूबर : आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील धौरहरा में "संपूर्ण समाधान दिवस" आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने मा. विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, एसपी गणेश प्रसाद साहा व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। 

डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय। 

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। 

सुनवाई के दौरान डीएम ने न केवल शिकायत लेकर आए फरियादियों की समस्या सुनकर निदान कराया बल्कि योजनाओं को सोगाते भी दी। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 46, पुलिस 31, विकास 13, विद्युत 04, आपूर्ति 02, समाज कल्याण 08, बाढ़ खण्ड 02,अन्य 06 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एसडीएम राजेश कुमार, पीडी एसएन चौरसिया, तहसीलदार आदित्य विशाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
                ==========

Related Articles

Comments

Back to Top