*जिले में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता : जिला कृषि अधिकारी*
लखीमपुर खीरी Oct 06, 2024 at 11:45 AM , 129लखीमपुर खीरी 05 अक्टूबर। वर्तमान समय में रबी की फसलों की बुवाई का कार्य प्रारम्भ हो चुका है जिस हेतु जनपद में वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता बनी हुयी है। जनपद हेतु रवी 2024-2025 में माह अक्टूबर 2024 तक यूरिया 3375 मी0टन, डीएपी 3411 मी0टन, एनपीके 4080 मी०टन, एमओपी 302 मी0टन एवं एसएसपी 5000 मी0टन का लक्ष्य आवंटित है, जिसके सापेक्ष जनपद में यूरिया 27729 मी0टन, डीएपी 3729 मी0टन, एनपीके 8590 मी0टन, एमओपी 901 मी०टन एवं एसएसपी 16860 मी0टन की उपलब्धता है।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने किसान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार जोत वही / खतौनी के अनुसार अपने नजदीकी निजी / सहकारी क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठान से पीओएस मशीन के माध्यम से आधार कार्ड से उर्वरक प्राप्त करें। साथ ही किसान भाइयों से यह भी अपील की जाती है कि तिलहनी फसलों की बुवाई के समय सिंगल सुपर फास्फेट / एन०पी०के० 20:20:0:13 प्रयोग करें, जिससे तिलहनी फसलों को फास्फोरस के साथ सल्फर की आवश्यकता की पूर्ति भी हो सके। इसी प्रकार दलहनी फसलों में एनपीके एवं सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग करें जिससे उत्पादन में अधिक वृद्धि प्राप्त की जा सके।
*उर्वरक खरीदने में आए समस्या तो कन्ट्रोल रूम नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत*
किसान भाईयों से यह भी अपील की जाती है कि उर्वरक क्रय करने में किसी प्रकार की समस्या हेतु कन्ट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 7289036484 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसका निस्तारण तत्कालिक रूप से किया जायेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments