बाघ को पकड़ने के लिए किसानों ने दिया धरना पीड़ितों को शीघ्र दी जाए मुआवजे की राशि

लखीमपुर खीरी , 175

*लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी की महेशपुर वन रेंज के सामने किसानों ने बैठकर किया धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बाघ को पकड़ा जाए और बाघ ने जिन किसान भाइयों को अपना निवाला बनाया उनके परिवार को जल्द से जल्द सरकार की तरफ से दी गई धनराशि उपलब्ध कराई जाय*

*ज्ञात हो कि लखीमपुर खीरी की वन रेंज महेशपुर में काफी समय से बाघ की दहशत लगातार बनी हुई है आज किसान नेता श्री कृष्ण वर्मा और उनके सहयोगी किसान भाइयों ने वन रेंज महेशपुर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों का कहना था कि जल्द से जल्द बाघ पकड़ा जाये और जिन किसान भाइयों को बाघ ने अपना निवाला बनाया है उन्हें सरकार की तरफ से दी गई धनराशि को उपलब्ध कराया जाये नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिये वन विभाग किसानों को विवश करेगा। काफी देर तक धरना प्रदर्शन जारी रहा फिर जिला वनअधिकारी के आदेशानुसार वन क्षेत्राधिकारी गोला संजीव तिवारी ने मौके पर पहुंच कर किसानों की बात को गहनता से सुनकर उनकी समस्याओं को देखते हुये निराकरण करने के लिये भेजा गया। वन क्षेत्राधिकारी गोला श्री तिवारी ने किसान नेताओं को आश्वासन देते हुये कहा हमारी तीन टीमें लगातार क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिये दिन-रात कार्य कर रही हैं और रेस्क्यू करके ट्रेंकुलाइज करने के लिये हमारे डॉक्टर भी शाम से ही बने हुये क्षेत्र के मचानो पर बैठ कर बाघ को ट्रेंकुलाइज करके पकड़ने के लिये रात में भी मचानो पर बैठे रहते हैं इसलिये आप लोग वन विभाग का सहयोग करें और जो किसान भाई अपने खेतों में कार्य करने के लिये जाये वह समूह बनाकर कार्य करें और सुरक्षित रहने का हमेशा प्रयास करें। हम लोग पूरी मेहनत करके जल्द से जल्द बाघ को पकड़ेंगे और उसे उसके स्थान पर भेज देंगे। वर्तमान में बाघ को पकड़ने में समस्याये उत्पन्न हो रही है क्यों कि क्षेत्र में गन्ने की फसल खड़ी हुई है और ड्रोन कैमरे से भी बाघ की लोकेशन का पता नहीं लग पा रहा हैं परंतु फिर भी जल्द ही बाघ को ट्रेंकुलाइज करके पकड़ लिया जायेगा और जिन किसानों को बाघ ने अपना निवाला बनाया उन्हें सरकार की तरफ से दी गई धनराशि एक सप्ताह के अंदर ही उपलब्ध करा दी जायेगी किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी गोला संजीव तिवारी की बात को मानकर वन विभाग का सहयोग करने को कह कर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया*

Related Articles

Comments

Back to Top