सिपाही के गिरहबान पर हाथ डाल गरियाने वाले दबंग को सिपाही ने धुना
लखीमपुर खीरी Sep 13, 2024 at 06:25 PM , 280पलियाकलां-खीरी। मामला कोतवाली पलिया क्षेत्र के वीर परिया मार्ग पर अटरिया गांव के निकट का है जहां मुख्य मार्ग पर पानी चलने के कारण आवागमन बंद हो गया एवं रोडवेज की एक बस पलटते पलटते बच्ची तो वही एक टैंकर पूरी तरह से पलट गया। प्रशासन द्वारा वीर पलिया मार्ग को प्रातः 11:00 बजे से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था इसके संदर्भ में पुलिस द्वारा आने जाने वाले वाहन चालकों को अत्यतन रोका जा रहा था एवं सतर्क किया जा रहा था कि आगे के मार्ग पर ना जाएं वहां संभावित खतरा हो सकता है। इसी बीच अतरिया गांव के निवासी एक युवक ने पुलिस की बात को ठेंगा दिखाते हुये बाइक आगे बढ़ा दी।
आरक्षी ने उक्तबाइक को पीछे से पकड़ लिया जिससे नाराज दबंग युवक ने आरक्षी का गिरहबान पकड़ उसे गालियां देने लगा। भरी महफ़िल पुलिसकर्मी व पुलिस को खुलेआम चुनौती देते उक्त दबंग की सिपाही द्वारा धुनाई आरम्भ कर दी गयी। हालंकि मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक दोनों पक्षों को समझाते दिखे।
अतरिया गांव के दबंगों द्वारा पुलिस से उलझना कोई नई बात नहीं है।






_page-0001.jpg)
























Comments