*भैरमपुर गांव में नाली तोड़कर एई की उपस्थिति में पुनः होगा नाली निर्माण कार्य : ईई*

लखीमपुर खीरी , 302

लखीमपुर खीरी 02 जुलाई। निघासन विकास खंड के भैरमपुर गांव में नाली निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग से कराया जा रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियन्ता पीआईयू-4, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग संतोष कुमार ने बताया कि अवर अभियन्ता ने 30 जून को कार्य निरीक्षण के दौरान पाया कि ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण कार्य मार्ग के किनारे एकत्रित पानी को पूर्ण रूप से निकाले बिना किया जा रहा है, जो कार्य की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा।

अवर अभियन्ता ने तत्काल कार्य रूकवाते हुये नाली को तोड़कर पुनः नाली का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये गये थे। इस सम्बन्ध में ठेकेदार को पत्र के माध्यम से उनके स्तर से भी निर्देशित किया कि नाली को तोड़कर पुनः नाली का निर्माण कार्य अवर अभियन्ता की उपस्थिति में करायें। निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह के कार्य की पुनरावृत्ति न हो, इसे भी सुनिश्चित कराए।

Related Articles

Comments

Back to Top