स्मृति वृक्ष रोपित कर दिया धरा को सजाने हरा भरा बनाने का संदेश

लखीमपुर खीरी , 121

लखीमपुर खीरी ।पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य विशाल सेठ एवं उनकी सहधर्मिणी लेखनी सेठ द्वारा "स्मृति वृक्ष" रोपित कर एक ओर जहां अपने पूज्य पिताश्री और चाची जी की स्मृतियों को सदा सर्वदा के लिए नमन किया है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण मित्र समूह की इस अभूतपूर्व, प्रेरक श्रृंखला को भी गति दे दी है। इस अवसर पर उपस्थित होकर दिवंगतों को नमन करने वाले पर्यावरण मित्र समूह कोर कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त के अनुसार स्मृति स्वरूप विशाल सेठ द्वारा रोपित गुलमोहर का पौधा और हरित क्रांति संरक्षक ट्री गार्ड "आओ धरा सजाएं, इसे हरा-भरा बनाएं" को निरंतर गतिमान करने के साथ साथ जन मन को पर्यावरण संरक्षण के इस अभूतपूर्व आयोजन में निरंतर जोड़ते हुए शुद्ध प्राण वायु उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।ज्ञातव्य है नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने मिल कर पर्यावरण मित्र समूह का गठन कर संपूर्ण नगर क्षेत्र को हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू की है जो नित्य प्रति प्रगति पथ पर अग्रसर है।इस कार्य में प्रमुख रूप से विशाल सेठ, मयूरी नागर, अनुश्री गुप्ता, प्रिया दीक्षित, राम मोहन गुप्त, कुमकुम गुप्ता, रश्मि महेंद्रा, सपना कक्कड़, सीमा गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव एवं संजय गुप्ता द्वारा विभिन्न गतिविधियों को संयोजित किया जा रहा है तथा संगठन की संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा इरा श्रीवास्तव का भी वांछित सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top