निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 221

लखीमपुर खीरी।सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा आज दिनांक 15 जून 24 दिन शनिवार को ग्राम सैधरी लखीमपुर में बच्चो के लिए ऑर्बिस व्यापक बचपन अंधापन परियोजना द्वितीया चरण के माध्यम से एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुन्ना जादूगर ने जादू के माध्यम से आंखो की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और कैंप 50 बच्चों की आंखों की निःशुल्क जांच की गईं जिसमें लगभग 10 बच्चों की  आंखो में चश्में का नंबर आया जिन्हें सीतापुर आंख अस्पताल रिफर किया गया हॉस्पिटल में उन्हें निः शुल्क चश्में का वितरण किया जाएगा और जिन बच्चों की आंखों में कोई अन्य समस्या होगी उनका निः शुल्क इलाज एवं आपरेशन किया जाएगा नेत्र शिविर में सबा बुशरा प्रोजेक्ट मैनेजर अजहर गाजी कैम्प कोऑर्डिनेटर, साध्वी वर्मा तथा प्रिया श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रही।कैम्प कोऑर्डिनेटर अजहर गाजी ने बताया कि सीतापुर आंख की शाखा कचेहरी रोड निकट बिलोबी हाल में हर रविवार को सीतापुर से डाक्टर की टीम आती है जो मरीजों का इलाज करती है और महीने के आखरी रविवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का अयोजन भी किया जाता है जून माह में 23 जून को निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मरीजों की आंखों का उपचार किया जाएगा और जरूरत मंद मरीजों का निःशुल्क आपरेशन भीं किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top