योग सप्ताह का दीप जलाकर शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2024 at 05:26 PM , 167लखीमपुर खीरी की मितौली तहसील परिसर में शनिवार को विधायक कस्ता सौरभ सिंह सोनू ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में योग सप्ताह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सभी तहसील व ब्लाक मुख्यालयों में भी योग सप्ताह पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा ने योगा प्रोटोकॉल के अनुक्रम में विभिन्न योगाभ्यास कराएं। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर व्यापक स्तर मनाया जा रहा है। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग अभ्यास शरीर, मन विचार कर्म आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता और मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करता है। स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के बीच एकत्व खोजने का भाव है। योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक चलेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments