सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई स्कार्पियो, ग्राम प्रधान की मौत, दो लोग घायल*

लखीमपुर खीरी , 137

लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज कुकरा रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए  टक्कर लगने से कार चला रहे पहाड़पुर के प्रधान गुरूलाल की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं।प्रधान गुरूलाल सिंह रात 10 बजे करीबी अपने दो साथियों के साथ स्कार्पियो कार से गोला से अपने घर पहाड़पुर जा रहे थे। इस दौरान बांकेगंज कुकरा रोड पर लोहिया पुल से पहले कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे बिजली खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए गोला ले गए। गुरूलाल की हालत गंभीर थी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में गुरूलाल की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में गाड़ी भी बुरी क्षतिग्रस्त हुई है।

Related Articles

Comments

Back to Top