पर्यावरण मित्र समूह की योजना बैठक संपन्न

लखीमपुर खीरी , 127

ईको क्लब गठन, क्षेत्र वितरण, पर्यावरण प्रहरी सम्मान सहित कार्य पद्धति की रूपरेखा निर्धारित

लखीमपुर खीरी।छोटी छोटी कोशिशों से बड़ा बदलाव लाने की सकारात्मक सोंच के साथ लखीमपुर को हरा भरा, स्वच्छ-सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर गठित 'पर्यावरण मित्र समूह' की योजना बैठक में विभिन्न संगठनों, सेवियों के जुड़ाव, क्षेत्र निर्धारण, समूह, ईको क्लबों के गठन एवं विशेष ध्यान देने योग्य बातों पर चर्चा के साथ साथ पर्यावरण प्रहरी सम्मान दिए जाने की रूपरेखा निर्धारित की गई।स्थानीय सिटी मांटेसरी इंटर कालेज सभागार में मधुलिका त्रिपाठी के सभापतित्व, मयूरी नागर के संचालन में संपन्न हुई पर्यावरण मित्र समूह की योजना बैठक का शुभारंभ निधि द्वारा सभी उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण हित शपथ ग्रहण कराने के साथ हुआ। तदोरांत योजना बैठक के संयोजक विशाल सेठ द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से संस्था के उद्देश्य "आओ धरा सजाएं इसे हरा भरा बनाएं" के क्रम में विभिन्न संस्थाओं के जुड़ाव, कार्य क्षेत्र वितरण, क्षेत्र वार गठित समूहों के लिए ध्यान देने वाले प्रमुख बिंदुओ, पर्यावरण प्रहरी सम्मान, कार्यकारी संस्था, इको क्लब, कुल बाईस ग्रुपों में विभाज्य नगर और समीपवर्ती क्षेत्र की कार्य  योजना आदि पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न वक्ताओं द्वारा पर्यावरण मित्र समूह के लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन बिंदु प्रस्तुत किए गए। मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त ने सभी से अपने क्षेत्र के दायरे में क्रमवार एक एरिया चुनकर कार्य करने, लोगों की छोड़ स्वयं की इच्छा शक्ति से आगे बढ़ने, ग्रीन फील्ड एकेडमी के आलोक मिश्र द्वारा लॉन ना होने की स्थिति में घरों की छत पर बागवानी करने, अच्छी प्रेरणा कहीं से मिले स्वीकार करने समाज सेवी रमेश अग्रवाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के कार्य में आने वाली जटिलताओं, वृक्षारोपण और इनकी संरक्षा के लिए प्रयास, अजय जायसवाल द्वारा ऊर्जा संरक्षण करके सहयोग देने, डा. शालू गुप्ता द्वारा पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल पर ज्यादा ध्यान देने, मयूरी नागर 'हम सब पूरी शिद्दत से एक बड़ा और पावन उद्देश्य लेकर से चले हैं तो विश्वास है अवश्य कामयाब होंगे, सभापति मधुलिका त्रिपाठी द्वारा छोटे छोटे किंतु अथक प्रयासों से बड़ी सफलता की प्राप्ति होने और प्रिया दीक्षित द्वारा सभी के समग्र प्रयास से धरा को हरा भरा करने के प्रयास फलीभूत होंगे विचार व्यक्त कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।समूह की अगली बैठक ग्रीन फील्ड एकेडमी में आयोजित किए जाने के निर्णय, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र ग्रुप के चयन एवं पर्यावरण मित्र समूह द्वारा पौधारोपण के साथ संपन्न हुई बैठक में उपरोक्त सहित संजय गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़ विभा सक्सेना, तनुजा गुप्ता, अंजुल जलोटा,अनिता जायसवाल, सीमा गुप्ता,कपिला शेखर,रश्मि महेंद्र, मीरा गुप्ता, नमिता बरनवाल, नूतन बरनवाल, इला बरनवाल, सुनीता बरनवाल,मीनू गुप्ता,पूजा चौहान,आरती श्रीवास्तव, प्रतिमा बरनवाल, माला शास्त्री, रीना श्रीवास्तव, राधा सिंह, रचना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, निधि मिश्रा , रुचि मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव, प्रीति कपूर, अनुराग सक्सेना, अरविंद यादव, शिव मोहन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top