जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले से नाराज बजरंग दल और विहिप ने फूंका आतंकियों का पुतला

लखीमपुर खीरी , 112

जम्मू कश्मीर में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए हमले पर जताया आक्रोश

लखीमपुर खीरी। जम्मू कश्मीर के शिव खोड़ी में हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट गेट पर आतंकियों का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह कुछ सौंपा।बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद दीक्षित ने इस दौरान बताया कि जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया। जिसमें 10 निर्दोष तीर्थयात्री मारे गए। यह संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है। इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है। जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है आतंकवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निदा करता है और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर आतंकियों का पुतला भी फूंका है। बजरंगदल आपसे निवेदन करता है, इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद से विपुल सेठ, विजय सिंह भदोरिया सहित बजरंग दल से पंकज जयसवाल, अनुज तिवारी मनोज कुमार पांडे, नितेश शुक्ला, सुशील शुक्ला, अनूप सिंह, पप्पू, ब्रजकिशोर अवस्थी, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top