*10 परिवारिक विवादों में सुलह समझौते से निपटारा कराया गया*

लखीमपुर खीरी , 138

लखीमपुर-खीरी , महिला थाना की थानाध्यक्ष व काउन्शलरों के द्वारा 10 परिवारिक विवादों के मामलों में पति-पत्नी के बीच सुलह कराके थाने से विदाई कराई गयी है |
 ज्ञात हो *पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा व काउन्शलर सुश्री कुसुम गुप्ता व कय्यूम ज़रवानी के परामर्श से 10 जोड़े दाम्पति पुन: मनमुटाव भूल कर एक साथ रहने के लिए साथ साथ विदा होकर गये* है , महिला थाना लखीमपुर में परिवारिक विवादों की शिकायती प्रार्थना पत्रो मे परिवारों को विघटन से रोकने के लिए प्रत्येक रविवार को काउन्शलरों के परामर्श के माध्यम से मनमुटाव समाप्त कराके पुन: पति पत्नी को दाम्पति बंधन में रहने के लिए एक सराहनीय कार्य किया जाता है, इसी क्रम में 18 शिकायती प्रार्थना पत्र जो घरेलू कलह, दहेज उत्पीड़न,  घरेलू हिंसा,  व साझी गृहस्थी में निवास को लेकर थे ,  जिनमे थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा,  काउन्शलर कय्यूम ज़रवानी,  सुश्री कुसुम गुप्ता , मुख्य महिला आरक्षी शशी प्रभा,  महिला आरक्षी रेनू सिंह, सुमन लता, रेखा गौड़ के अथक प्रयास से 10 मामलों में पति पत्नी साथ साथ रहने के लिए  विदा होकर गये , 02 मामलें माननीय न्यायालय में लम्बित होने व 06 मामलों में अत्याधिक मनमुटाव होने के कारण पक्षकारों को सोचने समझने का दोनो पक्षो की मर्जी से समय दिया गया है |

Related Articles

Comments

Back to Top