*शुक्रवार को बस संचालन को लेकर नीमगांव क्षेत्रवासी प्रदर्शन कर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन*

लखीमपुर खीरी , 118

*लखीमपुर खीरी :*  शुक्रवार को नीमगांव क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं प्रधान गणों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है, बताया जाता है कि लखीमपुर मोहम्मदी से चलने वाली प्राइवेट बसें बेहजम व नीमगांव भधूरा होते हुए चलती थी, जिन्हें बस ऑपरेटरों की हठधर्मिता के चलते बंद कर दिया गया है।
 सूत्र बताते हैं कि अधिकांश बसों का रूट परमिट लखीमपुर वाया नीमगांव बेहजम सिकंदराबाद अमीन नगर होकर के लखीमपुर - मोहम्मदी है।
 आचार संहिता खत्म होने के बाद  बेहजम से भटूरा के मध्य पडने वाले अधिकांश गांव के प्रधान अथवा पूर्व प्रधान बीडीसी सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का डीएम को ज्ञापन देने की तैयारी की हैँ।
 कुछ प्रधानों ने बात करते हुए बताया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के मिली भगत के चलते ही ऐसा बस ऑपरेटर कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top