*पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण किया गया*

लखीमपुर खीरी , 161

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए। मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा निर्णयोपरांत माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक मेस का निरीक्षण किया गया तथा उच्च गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र निर्माण पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए गए जिससे की पुलिसकर्मियों को साफ व स्वच्छ परिवेश में पौष्टिक भोजन प्राप्त हो सके। साथ ही जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर यथाशीघ्र विधिक निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।  पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस की विजिबिलटी में सुधार, अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रभावी गस्त व सघन चेकिंग एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top