पिटाई और बेज्जती से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर , रिपोर्ट दर्ज गोला गोकरननाथ खीरी

लखीमपुर खीरी , 148

नगर के कुम्हारन टोला निवासी एक युवक को कई दबंग लोगों ने घर पर पहुंच कर मारा पीटा गालियां दी और जमकर बेइज्जती की। इस घटना से  क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया । हालात बिगड़ते ही युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है और छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार पुत्र  स्व राजाराम निवासी मोहल्ला कुम्हारन टोला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि विपक्षीगण अमन गुप्ता पुत्र अज्ञात निवासी कुम्हारन टोला, अंकुर, अमित और दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए और उसके भाई सोनू गुप्ता को गंदी गालियां दी। लात घूंसों, डंडों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से  क्षुब्ध होकर उसके भाई सोनू गुप्ता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद  हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top