खीरी कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला

लखीमपुर खीरी , 157

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर दिल्ली निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई वर्षो तक शारीरिक शोषण किया। भेद खुलने पर युवक दिल्ली से घर भाग आया। पीडित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 
नई दिल्ली के मोहल्ला द्वारिका सेक्टर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पडोस में रहने वाली गुफाराना ने अपने भाई से रिहान अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी इस्लामनगर थाना गोला से बात कराई। जिसने बात करने पर अपना नाम रोहित बताया था और वह उससे मिलने दिल्ली आया। उसने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर चार वर्षो तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच अचानक उसके पर्स में आधार कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम रिहान अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी इस्लामनगर मिला। रिहान भोली भाली हिन्दु युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद करता है। इसकी सच्चाई सामने आने पर उसके पैरो के नीचे की जमींन खिसक गई। इस मामले में जब उसने रेहान से बात की तो वह आग बबूला हो उठा और मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह उसे छांेडकर अपने घर वापस चला आया। बाद में पता चला कि रिहान अपनी बिरादरी में शादी कर रहा है तो वह 16 मई को आधार कार्ड के पते पर जब वह रिहान के घर पहुंची तो रिहान, उसका बहनोई शकील अहमद, नूरबानो व जहांगीर आदि ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन तोड दिया। पुलिस को तहरीर देने पर सुलह समझौता करा दिया गया। पीडिता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top