जीडी गोयंका में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप का समापन

लखीमपुर खीरी , 231

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैंप के समापन कार्यक्रम में अध्यापकों के साथ मौजूद बच्चे।

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता।बांकेगंज मार्ग स्थित
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल  में चल रहे 15 दिवसीय समर कैंप का समापन   शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और बंदना के साथ किया गया। नन्हे बच्चों के द्वारा श्री कृष्ण और यशोदा का वात्सल्य  मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 15 दिवसीय समर कैंप में सिखाए गए,फायरलेस कुकिंग और मिट्टी से खिलौने बनाने की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा की गई। 
 प्रधानाचार्या  प्रमिला तिवारी उपाध्याय ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को निखारने का मौका देना है। जहां एक तरफ कैंप में बच्चों ने घुड़सवारी,  रोबोटिक्स,स्केटिंग, फायरलेस कुकिंग, स्विमिंग आदि खेलों व क्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तो वहीं कुछ बच्चों ने  टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ड्राईंग, संगीत, नृत्य सहित 
तमाम गतिविधियों में प्रतिभाग किया।  कैंप के आखिरी दिन कक्षा चार से कक्षा नौ तक के  बच्चों ने लखनऊ के आनंदी एम्यूजमेंट वर्ल्ड वॅाटर पार्क में मौज-मस्ती की और पानी में विभिन्न स्लाइडस का लुत्फ़ उठाया। बच्चों ने अध्यापक की सहायता से गोला इन 2047 थीम से ऑटोमेटेड एम्यूजमेंट पार्क बनाकर आने वाले समय में शहर की  उन्नति को दिखाया। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल अग्रवाल, राजीव गोयल, दीपक हालन सहित तमाम  लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top