नदी मे डूब कर दो बच्चो की मौत
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2024 at 04:50 PM , 134विभिन्न थाना क्षेत्रों में मार्ग दुर्घटना में कई की जान गयी तमाम घायल
लखीमपुर खीरी। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को अलग अलग हादसों से कोहराम मच गया। सुबह अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए, जिनमें महिला समेत चार लोगों की मौत गई। वहीं दोपहर में सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना चौकी क्षेत्र में एक और बड़ा हादसा हो गया। जहां नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से उनके परिवारों में चीत्कार मच गई।
मिश्राना चौकी क्षेत्र में बहने वाली उल्ल नदी के सेठघाट पर रविवार दोपहर करीब एक बजे छह बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। अन्य बच्चे सकुशल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को नदी से निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे में लखनऊ की बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई। उसके पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत नाजुक बताई गई है।यही नही कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और कार अलग-अलग दिशा में खंती में पलट गईं। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बस और कार में सवार 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments