सी0एम0एस0 की मुहिम ‘‘मिशन इन्ट्रैक्ट-नॉलेज इज पॉवर’’ के अन्तर्गत विद्यार्थियों ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय की नर्सरी मे किया शैक्षिक भ्रमण

लखीमपुर खीरी , 124

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘‘मिशन इन्ट्रैक्ट-नॉलेज इज पॉवर’’ के अन्तर्गत विद्यार्थियों ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय लखीमपुर-खीरी मे किया शैक्षिक भ्रमण।

जिला उद्यान केन्द्र में स्थित नर्सरी में पहुँचकर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पौधों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। 

जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार छोटे पौधे तैयार कर सकते हैं, किस प्रकार आम, अमरूद, लीची, आड़ू, जामुन आदि पेड़-पौधों की नई प्रजातियों को तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि कोबरा के जहर को कम करने के लिए सर्पगन्धा की जडं़े प्रयोग की जाती हैं, तेजपत्ते के पेड़ का पत्ता तेजपत्ता, फूल जावित्री तथा फल जायफल ये तीनों सब्जी में मसाले के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। उन्होंने महोबनी पौधे के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी लकड़ी का प्रयोग बन्दूक का कुन्दा व नाव बनाने के काम आता है।

साथ ही इंस्पेक्टर वंदना वर्मा ने औषधीय पौधों के बारे में बताया कि कैसे औषधीय पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं, समय-समय पर हम इन औषधीय पौधों के उपयोग से गम्भीर बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। जैसे स्टोमोसिगा मच्छर भगाने के लिए, तुलसी का काढ़ा ज्वरनाशक, नीम के पत्ते व छाल दोनों बहुउपयोगी हैं। सहजन हड्डी व जोड़ो के दर्द में लाभकारी है।

लिपिक अंकित रस्तोगी व राहुल राजन ने बच्चों को शुगरफ्री मैंगों के पेड़ के बारे में बताया कि यह पकने पर सेब के रंग का हो जाता है और लीची की चार वैराइटी शाही, कलकतिया, बेदाना व चायनीज लीची व गुलाबजामुन जो कि आम से बड़ा जामुन होता है के बारे में बताया और उन्होंने कई सजावट में काम आने वाले पौधों के बारे में भी जानकारी दी।

नर्सरी के माली दुर्गेश कुमार ने कई सुगन्धित फूलों जैसे गुलाब, गेंदा, चम्पा, चमेली, कनेर, रातरानी आदि के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पेड़-पौधों की देखभाल कैसे करनी चाहिए किस पौधे को किस मौसम में तैयार किया जाना चाहिए खाद-पानी की मात्रा व समय आदि के बारे में बताया।

जिला उद्यान अधिकारी ने विद्यालय द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘‘मिशन इन्ट्रैक्ट-नॉलेज इज पॉवर’’ की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराए जाने चाहिए जिससे बच्चों का ज्ञानवर्द्धन होता है और नई चीजें सीखने को मिलती हैं। 

इस मौके पर विद्यालय के मिशन इन्टरैक्ट के प्रभारी नितीश खन्ना, शिक्षक एस0के0 मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, उपदेश तिवारी, अभिषेक वर्मा व उनकी टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Comments

Back to Top