बीमारियों से बचाव में जागरूकता का है अहम रोल- रविप्रकाश वर्मा

लखीमपुर खीरी , 136

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। नगर में भारत पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ फीता काटकर अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद पटेल ने किया है।पूर्व सांसद ने स्वच्छता,जागरुकता एवं विश्वसनीयता पर बल देते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की पैथोलोजिकल जाचें बीमारी आने से पहले रोकथाम करने में मदद करती हैं। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुर्जनलाल वर्मा, मूलचंद वर्मा ,बृज स्वरूप उर्फ बीटू पटेल, डॉ कौशल वर्मा आर्थो ,विनोद वर्मा,अशोक कनौजिया,पटेल सुशील वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, पारस वर्मा, सत्य राम वर्मा उर्फ लल्लन ,रामनिवास वर्मा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र पटेल,पूर्व प्रधान यूनुस खां,महेश वर्मा एड0,सुरेश कनौजिया एड0,डॉ आरडी वर्मा,डॉ आरपी गोस्वामी, मेवाराम पटेल, वारिसअली अंसारी ,पटेल मुनीश कुमार ,मुमताज,हरिओम वर्मा सभासद, पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा,अनिल सिंह वर्मा,प्रधान जसवन्त वर्मा, संचालक विक्रम वर्मा,संजय वर्मा,नवनीत समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालक ने सभी आगंतुकों का स्वागत सत्कार कर शुभकामनाएं अर्जित की।

Related Articles

Comments

Back to Top