कार्यकर्ताओं ने अपने अलग-अलग अंदाज में मनाकर अपने नेता के मंगलमय जीवन की कामना की
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2024 at 08:52 PM , 121गोला गोकर्णनाथ-खीरी। गोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमन गिरि के जन्मदिन को पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने अपने अलग-अलग अंदाज में मनाकर अपने नेता के मंगलमय जीवन की कामना की। शनिवार की सुबह से ही विधायक के लाल्हापुर स्थित फार्म हाउस पहुंचकर समूचे विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद से उनके चाहने वालों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें बधाई दीं।
इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के सदर चौराहे पर विधायक अमन गिरि की तरफ से एक सप्ताह के लिए लगाए गए ठंडे पानी के प्याऊ का विधायक के चाचा व भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि (मोंटी) ने शुभारंभ कराया।
तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को व सदर चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर रिक्शे वाले व मजदूरों को फल व बिस्किट वितरित किए गए। लखीमपुर रोड पर साहनी डीलक्स होटल के सामने शर्बत का प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया।
इस मौके पर गोला विधायक के चाचा व भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि (मोंटी), राजन साहनी, पुनीत साहनी, कपिल भारती, मोनू गिरि, सचिन सिंह, अजीत पांडेय, राहुल भारती, आयुष शुक्ला, मोहित राठौर, सोनू सिंह, राजेंद्र सैनी, दीपक शुक्ला, आदर्श शुक्ला, सूरज कुमार, रवि राठौर व सरताज खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments